बौद्ध धर्म
- बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे इन्हे एशिया का ज्योति पुञ्ज (Light of Asia) कहा जाता है
- गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था
- इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था
- इनके पिता का नाम शुद्धोधन ओर माता का नाम मायादेवी था
- इनके पिता शाक्य गण के मुखिया थे
- गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा के साथ हुआ इनके पुत्र का नाम राहुल था
- सिद्धार्थ जब कपिलवस्तु की सैर पर निकले तो उन्होंने निम्न चार दृश्यों को क्रमशः देखा 1. बूढ़ा व्यक्ति 2. एक बीमार व्यक्ति 3. शव 4. एक सन्यासी
- सांसारिक समस्याओ से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की उम्र में गृह त्याग कर दिया था जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया
- सिद्धार्ध के प्रथम गुरु आलारकलाम थे
- आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रुद्रकारामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की
- 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना नदी के किनारे पीपल वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ
- ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए ओर वह स्थान बोधगया कहलाया
- बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथो में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया
- बुद्ध ने अपने उपदेश पालि भाषा में दिए
- बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कौशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिए
- इनके प्रमुख अनुयायी शासक थे- बिम्बिसार , प्रसेनजित व उदयिन
- बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (देवरिया उत्तर प्रदेश ) में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गयी जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया
- मल्लो ने अत्यन्त सम्मानपूर्वक बुद्ध का अन्त्येष्टि संस्कार किया
- बौद्ध धर्म के बारे में हमे विशद ज्ञान त्रिपिटक (विनयपिटक , सूत्रपिटक , अभिदम्भपिटक )से प्राप्त होता है तीनो पिटको की भाषा पालि है
0 comments: